DSPMU में युवा महोत्सव, स्पंदन के आयोजन से पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कांफ्रेंस हॉल में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव, स्पंदन के आयोजन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसके अंतर्गत युवा महोत्सव के लिए गठित सभी कमिटियों के सदस्यों के साथ विमर्श और संवाद किया गया। इस बैठक में आयोजन से संबंधित तैयारियों और उनकी रूपरेखा पर विचार किया गया ।तीन दिवसीय इस आयोजन में संगीत, नृत्य, लिटरेरी इवेंट्स , थियेटर, फाइन आर्ट्स आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन के लिए कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने सभी कमेटियों के सदस्यों से अपने दायित्वों के निर्वहन करने की अपील की ताकि यह युवा महोत्सव सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन करते आया है जिसका मूल उद्देश्य है कि विश्वविद्यालय के वर्ष भर की अकादमिक गतिविधियों के उपरांत युवा महोत्सव के माध्यम से यहां के विद्यार्थियों के सांस्कृतिक विद्याओं को भी उजागर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता न सिर्फ उसके अकादमिक और आधारभूत संरचना से निर्धारित किया जा सकता है, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने कहा कि इस युवा महोत्सव से चयनित प्रतिभागी आगे आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दर्शाएंगे। आज की इस बैठक में युवा महोत्सव के लिए गठित सभी कमेटियों के सदस्यों की उपस्थिति रही। इस युवा महोत्सव स्पंदन के लिए डॉ गीतांजलि सिंह, डॉ विनय भरत और डॉ शालिनी लाल समन्वयक होंगे। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की

पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान

मुसाबनी में 450 CRPF जवानों और युवाओं ने लगाई दौड़, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी घाटशिला, झारखंड। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ की 193 बटालियन