DSPMU में युवा महोत्सव, स्पंदन के आयोजन से पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कांफ्रेंस हॉल में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव, स्पंदन के आयोजन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसके अंतर्गत युवा महोत्सव के लिए गठित सभी कमिटियों के सदस्यों के साथ विमर्श और संवाद किया गया। इस बैठक में आयोजन से संबंधित तैयारियों और उनकी रूपरेखा पर विचार किया गया ।तीन दिवसीय इस आयोजन में संगीत, नृत्य, लिटरेरी इवेंट्स , थियेटर, फाइन आर्ट्स आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन के लिए कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने सभी कमेटियों के सदस्यों से अपने दायित्वों के निर्वहन करने की अपील की ताकि यह युवा महोत्सव सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन करते आया है जिसका मूल उद्देश्य है कि विश्वविद्यालय के वर्ष भर की अकादमिक गतिविधियों के उपरांत युवा महोत्सव के माध्यम से यहां के विद्यार्थियों के सांस्कृतिक विद्याओं को भी उजागर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता न सिर्फ उसके अकादमिक और आधारभूत संरचना से निर्धारित किया जा सकता है, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने कहा कि इस युवा महोत्सव से चयनित प्रतिभागी आगे आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दर्शाएंगे। आज की इस बैठक में युवा महोत्सव के लिए गठित सभी कमेटियों के सदस्यों की उपस्थिति रही। इस युवा महोत्सव स्पंदन के लिए डॉ गीतांजलि सिंह, डॉ विनय भरत और डॉ शालिनी लाल समन्वयक होंगे। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में बड़ी वारदात टली, अमरपुर पुल के पास तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदात को टाल दिया। गुप्त सूचना

महागामा में हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन

महागामा: नगर क्षेत्र में हूल दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के दियाजोरी स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा स्थल और ऊर्जानगर कॉलोनी में

महागामा में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी, कथित साधु महिला से नकदी और सोने की चेन लेकर फरार

महागामा: नगर पंचायत के पछियारी टोला में धर्म और आस्था की आड़ में कथित ठगी का मामला सामने आया है। महागामा निवासी प्रदीप कुमार ने

बिहार में चाइल्ड हेल्थ को मिलेगा नया बल, डेटा वैलिडेशन से पोषण और नवजात देखभाल होगी और मजबूत

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया