जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक जिला में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार जिला अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व मे एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातयात नियमों को लेकर जागरूक किया गया ।

इस अभियान के तहत अंबेडकर चौक, पाकुड़ नगर थाना चौक, गांधी चौक एवं शहर के सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहो पर एवं ट्रैफिक चेकिंग स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जिला प्रशासन के द्वारा आग्रह के साथ चेतावनी दिया गया तथा ‘सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा’ के महत्व को बताया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एसडीपीओ सदर पाकुड़ डी एन आजाद, एमवीआई अमित कुमार तथा थाना प्रभारी कन्हैया यादव , जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, सड़क अभियांत्रिक विश्लेषक अज़हद अंसारी ने अलग-अलग जांच स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों को फूल दे कर माला पहनाकर कर जागरूक करने के साथ नियम का उल्लंघन करने वाले चालकों को शर्मिंदगी महसूस कराई।

अभियान के दौरान राहगीर एवं छोटे-छोटे बच्चों के माध्यम से के माध्यम से मैसेज देने का प्रयास किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, चार पहिया या भारी वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग, सड़क पर निर्धारित गतिसीमा में ही वाहन चलाने, ओवरलोड नहीं करने व यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही सडक दुर्घटनाओं के कारणों से अवगत कराया गया ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए