दुमका में मंईया सम्मान योजना को लेकर हंगामा, प्रखंड कार्यालय पहुंची सैकड़ों महिलाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान मंईया सम्मान योजना को मास्टरस्ट्रोक माना गया था, लेकिन अब यही योजना सरकार के लिए सिरदर्द बनती जा रही है. आए दिन इसमें गड़बड़ी से जुड़े मामलों ने योजना की स्तिथि बिगाड़ दी है. कभी खाते में पैसे आते है तो कभी नहीं.
प्रखंड कार्यालय पहुंचीं सैकड़ो महिलाए

झारखंड की उपराजधानी दुमका में बुधवार को सैकड़ो महिलाए प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और सरकार से सवाल करने लगीं. महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले मंईया सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 कर दी गई थी. सरकार बनने के बाद पहली किश्त सभी लाभुकों के खातों में आई, लेकिन होली से पहले कुछ महिलाओं को तीन महीने की राशि यानि 7500 मिली, जबकि कइयों को कुछ भी नहीं मिला. जिनको मिलना उनकी होली तो रंगीन हुई मगर जिनके खाते में पैसे नहीं आए वो अब भड़क उठी है.

तो आखिर ये भेदभाव क्यों?

अब तक जो आकड़े सामने आए है उसके मुताबिक दुमका जिले में 60,000 महिलाओं की राशि रोक दी गई है. स्टीटजी ऐसी है कि परेशान महिलाएं अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. उनका साफ कहना है कि अगर सम्मान राशि मिलती है तो सभी को मिले, नहीं तो किसी को नहीं.

अब सवाल ये है कि सरकार इस असंतोष को कैसे संभालेगी? अगर जल्द हल नहीं निकला तो मंईयां सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगी. और फिर सरकार के लिए इन आक्रोशित महिलाओं को संभालना मुश्किल हो जाएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और