शराब कंपनियों से चुनावी चंदा लेकर राजद ने किया राजनीतिक पाप: उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना. : बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। श्री कुशवाहा ने कहा कि राजद की कथनी और करनी में गहरा अंतर है। जो लोग शराब कंपनियों से गठजोड़ कर चुनावी चंदा बटोरते हैं, उनके द्वारा शराबबंदी कानून पर अनर्गल टिप्पणी करना किसी भी दृष्टिकोण से शोभनीय नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राजद के नेताओं को पहले यह जवाब देना चाहिए कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, तो उन्होंने शराब कंपनियों से चुनावी चंदा क्यों और किस नीयत से लिया? श्री कुशवाहा ने कहा कि राजद का यह राजनीतिक पाप केवल नैतिकता का उल्लंघन नहीं, बल्कि बिहार की जनता, विशेष रूप से आधी आबादी के साथ किया गया विश्वासघात है।प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि महिलाओं की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू किया और इसका सबसे अधिक फायदा बिहार की माताओं-बहनों को हुआ है। उन्होंने कहा कि असल में शराबबंदी कानून को बिहार की तमाम जनता ने हाथों-हाथ स्वीकार किया है, और यह बदलाव राज्य के सामाजिक ताने-बाने में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार शराबबंदी लागू होने से यौन हिंसा के मामलों में 21 लाख (3.6ः) की कमी आई है। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध दर में भी रिकाॅर्ड गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दुनिया की जानीमानी पत्रिका लांसेट ने भी शराबबंदी के सकारात्मक प्रभावों को माना है, जिसमें यह कहा गया कि ‘बिहार में शराबबंदी से कई तरह के फायदे हुए हैं, एक तरफ जहां स्वास्थ्य संबंधी लाभ हुआ है, वहीं दूसरी तरफ हिंसा में भी कमी आई है।’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी अपने झूठे दावों और आरोपों के जरिए बिहार की जनता की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई और हकीकत किसी से छिपी नहीं रह सकती।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले