रांगा में चोरी: बंद घर से लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पतना: रांगा थाना क्षेत्र के दिघी गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार पोद्दार और रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर के मालिक, दिघी निवासी बिरेन्द्र कुमार गुप्ता, पिता स्व. रामशंकर प्रसाद, ग्राम-बड़ा दिग्घी, और उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वे बीते 6 अप्रैल, 2025 की रात लगभग 8 बजे घर के सभी कमरों और मुख्य गेट पर ताला लगाकर पटना स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। जब वे 16 अप्रैल, 2025 बुधवार की सुबह 9:30 बजे वापस घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चारदीवारी के अंदर मुख्य गेट पर लगे दो ताले टूटे हुए थे।

अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि कमरों के ताले और गोदरेज भी टूटे हुए थे, और उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकद 22,000 रुपये गायब थे। चोरी गए जेवरात में सोने का नेकलेस सेट, छह सोने की अंगूठी, एक मांग टिका, नथिया, सोने की दो चेन, एक मराठी नोजपिन, दो मंगलसूत्र, चांदी के पांच जोड़े पायल और एक जोड़ा ब्रेसलेट शामिल हैं। इसके अलावा, चोर तीन स्मार्टवॉच भी ले गए हैं।

मामले की शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात चोर घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे और भागने के दौरान लकड़ी की सीढ़ी का इस्तेमाल कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सुराग इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने की उम्मीद है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए

भागलपुर में भाकपा (माले) ने मनाया कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस, संकल्प सभा आयोजित

भागलपुर: भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस मंगलवार को देशभर की तरह भागलपुर में भी संकल्प दिवस के रूप

राघोपुर के तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार ने किया निरीक्षण

भागलपुर/राघोपुर: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने राघोपुर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।