अशोक नगर मध्य प्रदेश में डीएपी खाद वितरण में अनियमितता, किसानों ने की FIR की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अशोक नगर: अशोक नगर के किसानों ने खाद्य विभाग पर डीएपी खाद के वितरण में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधीश से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखभान यादव के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।

किसानों का आरोप है कि 15 अप्रैल को अशोक नगर जिले को लगभग 750 मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध कराई गई थी, जो लगभग 15,000 कट्टे होते हैं। 16 अप्रैल को 1020 टोकन वितरित किए गए और 500 टोकन धारकों को 6 कट्टे प्रति टोकन के हिसाब से लगभग 3000 कट्टे वितरित किए गए।

हालांकि, 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक किसानों को खाद वितरित नहीं की गई, जिसके बाद कांग्रेस के नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रितेश आजाद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि 16 अप्रैल के 520 टोकन बचे हैं और 206 नए टोकन वितरित किए गए हैं। इस दौरान, एसडीएम के आगमन पर, डीडीए और एसएडीओ ने बताया कि केवल 1485 कट्टे बचे हैं।

किसानों का आरोप है कि सामान्य गणना के अनुसार लगभग 2000 कट्टों का हिसाब नहीं मिल रहा है। रजिस्टर की जांच के बाद, एसडीएम ने मौके पर कृषि अधिकारियों को फटकार लगाई और FIR दर्ज करने की धमकी दी। बाद में, एसडीएम ने किसानों से प्रति टोकन 3 कट्टे वितरित करने का आग्रह किया, क्योंकि खाद की मात्रा कम थी।

किसानों ने बचे हुए खाद के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर अधिकारियों ने बचाव में कहा कि इसे मुंगावली और पिपरई भेज दिया गया है। हालांकि, कुछ देर बाद प्रति टोकन 5 कट्टे वितरित किए गए, जिससे किसानों का संदेह और गहरा गया।

किसानों का आरोप है कि यदि अधिकारी ही किसानों के साथ भ्रष्टाचार करेंगे और खाद की कालाबाजारी करेंगे, तो किसान कहां जाएंगे। गुस्साए किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारे लगाए और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और