मजदूर-कर्मचारी नेता कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव का निधन, शोक की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : भाकपा-माले के पूर्व जिला कमेटी सदस्य और जाने-माने मजदूर-कर्मचारी नेता कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले 12-13 दिनों से बीमार थे और आज सुबह करीब 9 बजे स्थानीय जेएलएनएमसीएच के आईसीयू वार्ड में उन्होंने अंतिम सांस ली।

कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) के पहले जिला सचिव और राज्य सचिव भी रहे थे। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त वीएलडब्ल्यू के रूप में उन्होंने अपने सेवाकाल में कई कर्मचारी आंदोलनों का नेतृत्व किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करने में सक्रिय रहे और ऐक्टू के साथ मिलकर कई निर्माण मजदूरों के आंदोलनों का नेतृत्व किया। कर्मचारियों और मजदूरों के बीच उनका गहरा सम्मान था।

उनके निधन की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाकपा-माले और ऐक्टू के नेता-कार्यकर्ता मायागंज स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। उनके पार्थिव शरीर पर लाल झंडा ओढ़ाया गया और पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें कम्युनिस्ट सम्मान दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक संतप्त कार्यकर्ताओं और परिजनों को संबोधित करते हुए ऐक्टू के राज्य सचिव और माले के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने कहा कि कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव अपनी अंतिम सांस तक कम्युनिस्ट रहे। वे अत्यंत मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से वाम-जनवादी आंदोलन, विशेषकर मजदूर आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।

“कॉमरेड अर्जुन बाबू को लाल सलाम, कॉमरेड अर्जुन बाबू अमर रहे, कामरेड अर्जुन बाबू की क्रांतिकारी विरासत जिंदाबाद, कॉमरेड तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” जैसे नारों के साथ उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई। उनके आवास पर पहुंचे सभी नेता-कार्यकर्ता और परिजन स्थानीय बरारी घाट पहुंचे, जहां देर रात उनका दाह संस्कार संपन्न हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं और परिजनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की शव यात्रा में भाकपा-माले के नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, नवगछिया के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय, तिलकामांझी ब्रांच सचिव अमर कुमार, असंगठित कामगार महासंघ के राज्य सचिव सुभाष कुमार, ऐक्टू के जिला उपाध्यक्ष अरुणाभ शेखर, नगर कमेटी सदस्य अमित गुप्ता, बुधनी उरांव व पूनम देवी, कारण कुमार, उनके पुत्र योगेश्वर कुमार योगेश, प्रशांत किशोर, सुबोधचंद्र यादव, विजय यादव, जयकिशोर यादव, कैलाश प्रसाद यादव, निकेश कुमार, अशोक कुमार यादव सहित सैकड़ों रिश्तेदार और परिजन शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त, पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य एसके शर्मा, जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, पूर्व नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, सीपीआई के सुधीर शर्मा, सीपीएम के दशरथ प्रसाद आदि सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की