बरहरवा में रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त एकत्रित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा: नगर पंचायत क्षेत्र के पटवारी धर्मशाला में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी शक्ति नाथ अमन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सुमित सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर शक्ति नाथ अमन ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने भी रक्तदान को मानवता के लिए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सेवा बताते हुए जीवन बचाने के इस अवसर की सराहना की।

शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 40 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान करने वालों में नीलकंठ साहा, मो. इकबाल हुसैन, दिनेश सेन, कृष्ण कुमार, बप्पन कुमार साहा, प्रकाश मंडल, सुशील सेन, उज्जवल दास, छोटू कुमार, वरुण मंडल, फिरोज खान, मनोज कुमार साहा समेत कई अन्य युवा शामिल थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और