विश्व मजदूर दिवस पर ‘एक शाम पत्रकारों के नाम’ कार्यक्रम को लेकर अररिया तैयार, शहर सजा बैनर-होर्डिंग से, सांसद प्रदीप सिंह ने जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया। विश्व मजदूर दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर जिला पत्रकार संघ, अररिया द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सह सम्मान समारोह ‘एक शाम पत्रकारों के नाम’ को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर प्रमुख सड़कों तक होर्डिंग्स, बैनर और स्वागत द्वार से शहर सज गया है।

पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ मंटू भगत ने आमंत्रण पास जारी करते हुए बताया कि कार्यक्रम न सिर्फ पत्रकारों के सम्मान में है, बल्कि यह अररिया के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की पहचान भी बनेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों, गणमान्य अतिथियों और आम नागरिकों से समय पर कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की।

मुख्य अतिथि अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए इसे अररिया के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। मजदूर दिवस पर उनके सम्मान में ऐसा आयोजन न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक भी है।”

सांसद ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने आ रहीं फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा, वर्ल्ड पीस हार्मोनी चेयरमैन डॉ. शकील सैफी, तथा मंच पर परफॉर्म करने आ रहे मशहूर गायक शब्बीर कुमार, प्रिया मल्लिक, दिलीप सेन, पूनम झावर सहित स्थानीय कलाकार अमर आनंद व प्रिया राज के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

प्रदीप सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और उन्होंने जिला प्रशासन से आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग की अपील की। साथ ही जिले की जनता से भी इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित होकर सकारात्मक बदलाव का संदेश देने की अपील की।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले