सुल्तानगंज में मजदूरों के साथ अजीत कुमार ने मनाया मजदूर दिवस, बाबा साहेब को किया याद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सुल्तानगंज (भागलपुर)। जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने सुल्तानगंज के मुख्य चौक बाजार पर मजदूर दिवस मजदूरों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को स्मरण करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

मजदूरों को संबोधित करते हुए अजीत कुमार ने कहा कि वे हमेशा मजदूरों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मजदूर वर्ग को देश के विकास की रीढ़ बताते हुए उनके सम्मान को सर्वोपरि बताया। वर्तमान सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मजदूरों ने अजीत कुमार के विचारों का समर्थन किया और उन्हें अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। मजदूरों ने इस दौरान अपनी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

इस मौके पर राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम और राजद नेता विभूति यादव भी मौजूद थे। उन्होंने भी मजदूरों को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया। अफरोज आलम ने कहा कि राजद हमेशा मजदूरों के साथ है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी। विभूति यादव ने मजदूरों के सम्मान को सभी का कर्तव्य बताते हुए उनके कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर