कलाकेंद्र और परिधि द्वारा आयोजित परिधि सृजन मेला की कार्यकारी समूह की बैठक हुआ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर. : कलाकेंद्र और परिधि द्वारा आयोजित “परिधि सृजन मेला की कार्यकारी समूह की बैठक कलाकेंद्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उदय ने कहा कि परिधि सृजन मेला का आयोजन पिछले तीन दशक से लगातार हो रहा है। सांस्कृतिक छिजन को रोकने, पर्यावरण, सद्भाव और साझी संस्कृति का समझ बढ़ाने का यह मुहिम है। बैठक में लोगों ने कहा कि परिधि सृजन मेला का संपर्क शहर ही नहीं बल्कि गांव-गांव में भी हो रहा है। कहलगांव, गोराडीह, नाथनगर, रंगरा, नवगछिया, खरीक सुल्तानगंज आदि प्रखंडों से ग्रामीण बच्चे तो शामिल होंगे ही साथ ही साथ बांका, मुंगेर, पूर्णिया आदि जिला से भी बच्चों की भागीदारी होगी।

सृजन मेला 2025 का केंद्रीय विषय ” न्याय और सह अस्तित्व ” है। 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होने वाले परिधि सृजन मेला 2025 में प्रत्येक दिन प्रतियोगिता के बाद ही मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार वितरण संपन्न होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य अतिथि हेतु शिक्षाविद, समाज कर्मी, वारिष्ठ कलाकारों से संपर्क किया जाए । इसकी जिम्मेदारी ललन को दी गई। बच्चों और अभिभावकों में पर्यावरण, सह अस्तित्व व न्याय पर सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु विचार व मंथन शुरू हो गया है।

सृजन मेला की तैयारी ने माहौल को जलवायु और सामाजिक न्याय मय बना दिया है। 27 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत बाल चित्र प्रतियोगिता से होगी। इसके बाद 10:00 बजे कविता पाठ, पोस्ट निर्माण प्रतियोगिता, होगी। अपराह्न 3 बजे से शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भरतनाट्यम और कत्थक की प्रतियोगिता होगी। संध्या 3:00 बजे से सीनियर और जूनियर ग्रुप के लिए भागलपुर क्षेत्र की लोक कला मंजूषा चित्रकला की प्रतियोगिता होगी।

इस बार सृजन मेला के पहले दिन ही शिल्प कला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन मुख्य अतिथि के हाथों होगा। इस वर्ष सृजन मेला के स्वरूप में बदलाव करते हुए पहले दिन से ही शिल्प कला प्रदर्शनी की शुरुआत की जाएगी। परिधि सृजन मेला कार्यालय सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक और संध्या 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कला केंद्र लाजपत पार्क भागलपुर में खुला रहता है।

बैठक में लोगों ने कहा कि बाल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है और बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावा के फॉर्म ले जा रहे हैं। सीजन मेला में पुस्तक प्रदर्शनी खाने-पीने का स्टॉल और झूठ के गने की प्रदर्शनी और बिक्री हेतु स्टॉल लगेगी।

बैठक में कुमारी रजनी, मृदुला सिंह, संजय कुमार, सुभाष देव, ललन, मनोज कुमार, उदय, चंद्रहास प्रभाकर, चंदा देवी, आदि मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में