PESA को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस में राय बंटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । झारखंड सरकार द्वारा पेसा कानून, 1996 को लागू करने के लिए बनाई गई पेसा नियमावली–2025 की राज्य की प्रमुख सत्ताधारी पार्टी झामुमो (JMM) खुलकर वकालत कर रही है। वहीं दूसरी ओर यह नियमावली अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी कांग्रेस भी इस मसले पर मुखर नजर आ रही है। कांग्रेस में इस मुद्दे को लेकर दो राय उभरकर सामने आई है। एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव पेसा नियमावली के प्रावधानों को 1996 के मूल पेसा अधिनियम के अनुरूप नहीं मान रहे हैं, जबकि दूसरी ओर विधायक बंधु तिर्की और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की जैसे नेता मौजूदा नियमावली का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी के भीतर इस विषय पर एक राय नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली को और बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस जल्द ही एक अहम बैठक करने जा रही है। बैठक में जो भी सुझाव सामने आएंगे, उन्हें संकलित कर आवश्यक सुधार के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। राजेश कच्छप ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने करीब ढाई से तीन दशक बाद पेसा कानून को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ किया है। हमारा प्रयास है कि एक मजबूत और प्रभावी पेसा नियमावली बने, ताकि 13 अनुसूचित जिलों में काम करने वाले सभी अधिकारी पहले से ही पेसा कानून के अनुरूप अपनी कार्यशैली और सोच तैयार कर सकें। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी 15 से 17 जनवरी तक झारखंड के दौरे पर रांची में रहेंगे। इस दौरान वे बीएलए के 75 मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन्हीं तीन दिनों में से किसी एक दिन प्रदेश प्रभारी पेसा नियमावली को लेकर विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ रायशुमारी की बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की आधिकारिक राय सामने आएगी, जो आगे चलकर पेसा नियमावली में संभावित संशोधनों की दिशा तय कर सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह