SSV कॉलेज कहलगांव में शिक्षकों की कमी पर ABVP का ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एसएसवी कॉलेज, कहलगांव इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्र को विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी और अनियमित कक्षाओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात उठाई।

महाविद्यालय अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने बताया कि भौतिकी विज्ञान और संस्कृत विषय में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है, जिससे परीक्षा की तैयारी और उनके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं दक्षिण बिहार प्रांत छात्रावास कार्य संयोजक आशिक पासवान ने कहा कि कॉलेज छात्रों से पूरी फीस वसूलता है, लेकिन आवश्यक विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो एबीवीपी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्रशासन से आवश्यक विषयों के लिए जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने, सभी कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों का रूटीन नोटिस बोर्ड पर जारी करने की मांग की। प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्र ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता दीपक यादव सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा