शुद्ध मतदाता सूची निर्माण पर जोर, एसआईआर-2026 के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण

पाकुड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में मतदाता सत्यापन, नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन, दस्तावेज सत्यापन और डेटा अपलोड प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों … Read more

बिरसा हरित ग्राम योजना से बदली किसानों की तस्वीर, आम मेले में दिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल

  हिरणपुर प्रखंड परिसर में आयोजित आम मेले में बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक किसानों ने अपने बागानों में उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई। किसानों ने बताया कि योजना के तहत लगाए गए फलदार पौधों से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते … Read more

विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, टीबी मरीज रीता को मिल रहा उपचार व लाभ

पाकुड़िया प्रखंड की टीबी मरीज रीता सुहागिनी हेम्ब्रम के मामले में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के ट्वीट के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जांच के उपरांत रीता को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया और टीबी पोषण किट उपलब्ध कराई गई। साथ ही राशन, सामाजिक सुरक्षा, आवास एवं अन्य सरकारी योजनाओं … Read more

‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान संपन्न, माहवारी स्वच्छता को लेकर महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया

पाकुड़ जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान का समापन हुआ। अभियान के दौरान माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित व्यवहार को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, शपथ ग्रहण और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता अपनाने तथा माहवारी … Read more

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर सख्त हुई प्रशासन, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

  पाकुड़ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जून माह के खाद्यान्न की शत-प्रतिशत डोर स्टेप डिलिवरी और जुलाई माह के समयबद्ध उठाव के निर्देश दिए। साथ ही ई-केवाईसी अभियान में तेजी, राशन वितरण में पारदर्शिता, दाल-भात केंद्रों के उन्नयन तथा लापरवाह पीडीएस … Read more

मिर्ज़ाचौकी स्टेशन में सीनियर कमर्शियल क्लर्क चन्दन कुमार को भावभीनी विदाई, सहकर्मियों ने किया सम्मानित

मिर्ज़ाचौकी रेलवे स्टेशन में सीनियर कमर्शियल क्लर्क चन्दन कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और सौहार्दपूर्ण व्यवहार को याद किया। चन्दन कुमार ने सभी के सहयोग और स्नेह के … Read more

बरहरवा जनता दरबार में 20 सूत्री अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का किया त्वरित समाधान

बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि जनसमस्याओं … Read more

बिरसा हरित ग्राम योजना के आम को मिला बाजार, सखी मंडल की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

  साहिबगंज में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने आम विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आमों की बिक्री अब पलाश और अपना मार्ट के माध्यम से होगी। जिले के नौ प्रखंडों में स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आम्रपाली, मालदा और मालिका किस्म के आम बेचे जा रहे हैं। … Read more

चांदशहर में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान के तहत महिलाओं और किशोरियों को किया जागरूक

  उधवा प्रखंड के चांदशहर पंचायत में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान के तहत महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। जल सहिया लता रविदास ने सुरक्षित सैनिटरी पैड उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य सावधानियों पर जागरूक किया। कार्यक्रम में सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने और मासिक धर्म पर … Read more

विधायक निसात आलम ने 2.52 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

बरहरवा प्रखंड में पाकुड़ विधायक निसात आलम ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत 2.52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। योजनाओं में पीसीसी सड़क, पुलिया, आरसीसी नाला और गार्डवाल निर्माण शामिल हैं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आवागमन बेहतर होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी। … Read more