डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा

अररिया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। निर्वाचन की तैयारी और अद्यतन जानकारी … Read more

फैक्टनेब ने सरकार की योजना को बताया “कागजी नाव”, कहा—पहले मौजूदा कॉलेजों को पहचान दो

पटना । बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोलने की पहल पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग ने हाल ही में सभी जिलाधिकारियों को पत्र (ज्ञापांक: 15/पी5-22/2025-1111) भेजकर शहरी क्षेत्रों में 2.5 एकड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 एकड़ भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया है। लेकिन इस दिशा … Read more

महिला संवाद अभियान की धमक: अररिया की 36 पंचायतों में गूंजीं जन-आकांक्षाएं

अररिया । बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम महिलाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “महिला संवाद रथ” अभियान ने जिले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। शनिवार को जिले के सभी 9 प्रखंडों की कुल 36 पंचायतों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी निगरानी … Read more

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे, 75 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिया गया क्यूआर कोड तकनीक का प्रशिक्षण

फारबिसगंज ।  डाइट फारबिसगंज में राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की पर्यावरणीय पहल मिशन लाइफ के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित हुआ। इस कार्यशाला में अनुमंडल क्षेत्र के 75 विद्यालयों … Read more

राजमहल विधायक ने किया पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को होगा लाभ

राजमहल: प्रखंड क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत स्थित भोलसारी पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास राजमहल के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। जल संसाधन विभाग के लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्वीकृत इस जीर्णोद्धार कार्य पर 84 लाख … Read more

पाकुड़िया में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, सड़कों पर जलजमाव से राहगीर परेशान

पाकुड़िया: पाकुड़िया प्रखंड में गुरुवार सुबह से शुक्रवार शाम तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी के बाद हुई इस बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा और कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे सड़क पर … Read more

माल पहाड़ी रेलवे प्लॉट में दुर्घटना, मजदूर की मौत

पाकुड़: पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र स्थित मालपहाड़ी रेलवे प्लॉट पर हुए एक दुखद हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान छोटा मोहलन निवासी मिस्त्री मुर्मू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय … Read more

पाकुड़ में एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ी सफलता, पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक फरार

पाकुड़: जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मालगोदाम रोड के पास रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। … Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करने पर जोर

पाकुड़: समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और तस्करी … Read more

पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

बगहा: बिहार के बगहा जिले के देवीपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहाँ रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वजह—शक। पत्नी के चरित्र पर संदेह में वह इतना अंधा हो गया कि बेरहमी से उसका गला रेत दिया। हैरानी की बात ये रही … Read more