मनरेगा पशु शेड निर्माण में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग की

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड की फूलपहाड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित पशु शेड निर्माण योजना में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच … Read more

पाकुड़: 29 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई 2026 तक हर हाल में अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि में अब केवल पांच दिन … Read more

पाकुड़ में रात्रि चौपाल से SIR अभियान को मिली रफ्तार, 200 से अधिक गणना प्रपत्र हुए जमा

पाकुड़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 को गति देने के उद्देश्य से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में एईआरओ सह अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया के नेतृत्व में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और ग्रामीणों को अभियान की … Read more

पाकुड़ में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता को लेकर किया प्रदर्शन

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर शुक्रवार को पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला … Read more

पाकुड़ में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार का पुतला दहन

पाकुड़ में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार का पुतला दहन

पाकुड़: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पाकुड़ में आक्रोश मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए रविंद्र चौक पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोश सभा … Read more

पाकुड़ में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में टिक टॉक खैनी बरामद, चालक हिरासत में

पाकुड़ में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में टिक टॉक खैनी बरामद, चालक हिरासत में

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में डीसी आवास के समीप बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद बड़ा खुलासा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल एक युवक ने साहस दिखाते हुए भाग रहे वाहन का पीछा कर उसे रुकवा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने वाहन की जांच … Read more

पाकुड़ में कांग्रेस का धरना: NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

पाकुड़ में कांग्रेस का धरना: NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

पाकुड़: नीट पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पुराना सदर अस्पताल के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा दिल्ली पुलिस के … Read more

अमड़ापाड़ा के सुनसान स्कूल में घुसे मनचले, छात्राओं से बदसलूकी; बच्चों में दहशत

अमड़ापाड़ा के सुनसान स्कूल में घुसे मनचले, छात्राओं से बदसलूकी; बच्चों में दहशत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़): प्रखंड क्षेत्र के सुनसान इलाके में संचालित वीर शिबू सोरेन मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को नशे की हालत में पहुंचे कुछ असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में घुस गए और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। घटना के बाद … Read more

पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में विदाई व स्वागत समारोह

पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में विदाई व स्वागत समारोह

हिरणपुर: पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में शुक्रवार को तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। उन्होंने 15 फरवरी 2016 से 1 जुलाई 2026 तक विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं और इस … Read more

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 40 महिलाओं ने कराई जांच

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के डॉरमेट्री हॉल में बुधवार को महिला रेल कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिला रेलकर्मियों, उनके परिवारों और बच्चियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान करीब 40 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और … Read more