पाकुड़: दो साल पहले कराया था 3 लाख का LIC बीमा, असमय मौत के बाद पत्नी को मिला 3.66 लाख का मृत्यु दावा

जीवन में कब कौन-सी परिस्थिति सामने आ जाए, इसका अनुमान कोई नहीं लगा सकता। ऐसे समय में पहले से किया गया वित्तीय प्रबंधन परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। पाकुड़ में सामने आया एक मामला इसी का उदाहरण है। करीब दो वर्ष पूर्व विकास घोष ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की … Read more

पाकुड़: एआईएमआईएम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

झारखंड के पाकुड़ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर … Read more

4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को लेकर झामुमो महेशपुर की बैठक, कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महेशपुर प्रखंड समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 4 अगस्त को पाकुड़ के पुराने डीसी ऑफिस चौक पर प्रस्तावित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के अनावरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने … Read more

बरसात में बढ़ा मलेरिया-डेंगू का खतरा, उपायुक्त ने सतर्क रहने की अपील

पाकुड़: बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उपायुक्त … Read more

अमड़ापाड़ा में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण में अधिक भागीदारी का आह्वान

अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के डाकबंगला परिसर में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विस्तार से … Read more

गुरु पूर्णिमा पर सिंहवाहिनी मंदिर पहुंचे अमृत पांडेय, गुरु परंपरा को बताया भारतीय संस्कृति की आत्मा

पाकुड़: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने नगर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर के पुरोहित तरुण पांडेय का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर … Read more

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर देखने को मिला। खेतों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है और किसान इसे खरीफ फसलों के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। बारिश … Read more

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा सभी वार्ड पार्षदों के साथ नेताजी सुभाष चौक स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृष्ण शर्मा का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य में हो रहे … Read more

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम … Read more

केकेएम कॉलेज में स्नातक सीटों में 3000 की कटौती पर छात्रों का विरोध, 5 दिन में फैसला वापस नहीं हुआ तो तालाबंदी की चेतावनी

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका द्वारा केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक पाठ्यक्रम की सीटों में करीब 3000 सीटों की कटौती किए जाने के निर्णय का छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। सीटों की संख्या 4800 से घटाकर 1800 किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने कुलपति … Read more