साहेबगंज कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, संविधान रक्षा का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहेबगंज: सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में सभी कांग्रेसजनों ने कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। बरकतुल्लाह खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से हमें बोलने का अधिकार दिया और समानता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि यह वही संविधान है जो लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है और हर वर्ग के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है।

उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ ताकतें बाबा साहेब के संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, और कई बार वे इसमें सफल भी हो रही हैं। उन्होंने संविधान की रक्षा को नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का मूल मंत्र बताते हुए सभी से संविधान की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विचार संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बाबा साहेब के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों