उपासना मरांडी की पहल से अढ़ौल मोहली टोला की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर। प्रखंड की बड़कियारी पंचायत अंतर्गत अढ़ौल गांव के मोहली टोला में करीब 500 मीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर सड़क पर डस्ट बिछाकर उसे समतल किया जा रहा है। सड़क की मरम्मत होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और महिलाओं को रोजाना आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीणों के अनुसार झामुमो कार्यकर्ता अनिल मरांडी और पतरास मरांडी ने सड़क की समस्या की जानकारी उपासना मरांडी को दी थी।

जानकारी मिलने के बाद उपासना मरांडी ने पहल करते हुए सड़क की मरम्मत के लिए डस्ट उपलब्ध कराया, जिसके बाद कार्य शुरू किया गया। सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क दुरुस्त होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और रोजमर्रा के काम के लिए निकलने वाले ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।

उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह लगातार प्रयास करती रहेंगी। मरम्मत कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने उनका आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न

बैंक हड़ताल से प्रभावित हुआ कामकाज, शनिवार-रविवार बंद रहेंगी शाखाएं शुक्रवार को बैंक पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा, विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल

कटिहार। देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर शुक्रवार को कटिहार में भी देखने को मिला। कटिहार क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा।