एमओ ने सभी राशन दुकानदारों को अनाज वितरण समय पर करने का दिया निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को राशन दुकानदारों की बैठक प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में एमओ ने सभी राशन दुकानदारों को अनाज वितरण समय पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने मृत लाभुकों के साथ बाहर चले गए वैसे लाभुक जो कई महीने से अनाज उठाव नहीं करता है उन्हें डिलीट करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन कार्डधारी का पुत्री की शादी हो गयी है और वे यहां नहीं रहता है उनका नाम अविलम्ब राशन कार्ड से हटा दे। इसके अलावे जो राशन कार्डधारी सम्पन्न है और गलत तरीके से राशन कार्ड बना कर सरकारी अनाज का लाभ ले रहा है। वैसे लाभुक की सूची अविलम्ब दे ताकि उनका राशन कार्ड डिलीट किया जा सके।

एमओ ने कहा कि अनाज वितरण में कोई भी दुकानदार किसी भी प्रकार से सरकारी नियमो का उल्लंघन नही करे और अनाज उचित मात्रा में दे। लाभुकों को राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने में सम्बंधित क्षेत्र के दुकानदार सहयोग करें। बैठक में राशन दुकानदार मंटू मंडल, भरत सोरेन, शिवपूजन मंडल, श्रीनाथ मुर्मू, गुनामुनि रजवार, अतुल चन्द्र मंडल, लखन प्रसाद भगत उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को