कटिहार डीएम का निर्देश: लंबित NOC का जल्द करें निष्पादन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (PMG) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना, भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि विवाद अथवा स्थानीय स्तर की बाधाएं आ रही हैं, उनका संबंधित विभागों के समन्वय से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

समीक्षा बैठक में पीपीटी के माध्यम से शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि उपलब्धता से संबंधित लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाए, ताकि विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिया गया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण (Jeevan Pramaan) की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं अंचलाधिकारी (सीओ) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को