कटिहार में गैस की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कटिहार में गैस की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों की कुल 54 गैस एजेंसियों के पास शुक्रवार को 12,752 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध थे। प्रशासन के मुताबिक सभी अनुमंडलों में पर्याप्त मात्रा में गैस का स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

आंकड़ों के अनुसार कटिहार अनुमंडल की 31 गैस एजेंसियों, बारसोई अनुमंडल की 18 एजेंसियों तथा मनिहारी अनुमंडल की 5 एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। इससे जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

प्रशासन ने बताया कि 25 जून को 6003 घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग के विरुद्ध 6754 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। वहीं 26 जून को 6848 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना जताई गई है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इधर गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक गठित छापामार दल द्वारा जिले के 925 स्थानों पर निरीक्षण एवं छापेमारी की जा चुकी है। इस दौरान अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के मामलों में छह प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। गैस कंपनियों के अधिकारियों को उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने यह भी बताया कि शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय है। अब तक प्राप्त 1218 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित गैस एजेंसी अथवा प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की