कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 49 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में सबसे अधिक लगभग 30 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे। इनमें भूमि मापी, भूमि मुआवजा, अतिक्रमण हटाने, भूदान भूमि, अवैध कब्जा हटाने, नामांतरण, वासगीत पर्चा निर्गत करने तथा एसीपी का लाभ दिलाने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल थीं।

सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर आयोजित जनता दरबार में प्राप्त मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा उसकी प्रतिवेदन रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित