केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन और पेंशन में की बढ़ोतरी, जानिए पूरा विवरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क: केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है. इसके तहत न सिर्फ वर्तमान सांसदों बल्कि पूर्व सांसदों को मिलने वाली पेंशन और अतिरिक्त पेंशन में भी वृद्धि की गई है. सरकार का कहना है कि महंगाई को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे सांसदों को अपने क्षेत्र में काम करने में सहूलियत होगी.

क्या-क्या बदला?
पहले सांसदों को प्रतिमाह 1 लाख रुपये वेतन मिलता था, जिसे बढ़ाकर 1.24 लाख रुपये कर दिया गया है. दैनिक भत्ते में भी बदलाव किया गया है, जो अब 2000 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये प्रति दिन हो गया है. पूर्व सांसदों की पेंशन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा, 5 साल से अधिक सेवा देने वाले पूर्व सांसदों को प्रत्येक वर्ष के लिए 2000 रुपये की अतिरिक्त पेंशन मिलती थी, जिसे अब 2500 रुपये कर दिया गया है.

सरकार के मुताबिक, यह नया वेतन और पेंशन 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी रहेगा, यानी पूर्व सांसदों को एरियर के रूप में एक मोटी रकम भी मिलेगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न