गोड्डा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का पुतला दहन, संसद और परीक्षा मामलों को लेकर साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोड्डा जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष मुरारी चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर संसद के मानसून सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने और छात्रों से जुड़े मामलों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई, जबकि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपना रही है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की कांग्रेस सरकारों की कार्यशैली की भी आलोचना की। साथ ही कहा कि भाजपा जनहित और युवाओं के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री संजीव टेकरीवाल, मंत्री पप्पू ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ सुमन, पूर्व महामंत्री कृष्ण कन्हैया, नगर अध्यक्ष राजेश भगत, नगर महामंत्री कुणाल कश्यप, मनी कुमार, श्रवण महतो, मोहित झा, सावन जोशी, ललित कुमार, आशीष यादव, हर्षित यादव, पवन झा, अभिषेक मंडल, विवेकानंद, आशीष कुमार, रिंकू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर