जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात, कहलगांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर सौंपा मांग पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहलगांव जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह प्रतिनिधिमंडल प्रखंड अध्यक्ष सहवाज आलम के नेतृत्व में उनसे मिला और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव रविंद्र कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुमताज आलम, छात्र जदयू भागलपुर महानगर के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन मंडल तथा पंचायत अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने, उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही समाज के सभी वर्गों के समावेशी विकास पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रखंड अध्यक्ष सहवाज आलम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को हरसंभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

इस मुलाकात को कहलगांव क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार के स्तर पर इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को