जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रखंडो में जाकर कर रहे निगरानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार के पहल पर प्रत्येक मंगलवार को प्रशासन दिवस मनाये जाने हेतु सभी प्रखंडों के लिए जिला स्तरीय टीम बनाया गया है।

उक्त के आलोक में महेशपुर प्रखंड में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ प्रखंड में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अमड़ापाड़ा प्रखंड में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, डीआईओ एवं पाकुड़िया प्रखंड में परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत मंडल के द्वारा डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि योजना, लंबित भू अर्जन, म्यूटेशन कार्य, भूमि स्थानांतरण, आपदा, लंबित सीमांकन कार्य, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाएं, 15 वें वित्त एवं धान अधिप्राप्ति के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जन वितरण प्रणाली दुकानों का भी अनुश्रवण किया गया।

हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत ‌खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम तथा परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान के साथ बीपीओ ट्विंकल चौधरी के साथ बाबुपूर पंचायत में प्रज्ञा केंद्र का निरीक्षण, डीएमएफटी से बने जलमीनार, मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप, आवास एवं अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले