झारखंड का नक्सली मुठभेड़ में 4 गोली लगने के बाद वाराणसी में करा रहा था इलाज, पुलिस ने ICU से हिरासत में लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ के बाद झारखंड-उत्तर प्रदेश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल नक्सली यूपी के वाराणसी स्थित अस्पताल में उपचार करा रहा था। नक्सली को चार गोली लगी थी। सूचना मिलते ही वाराणसी की लंका थाना पुलिस पहुंच गई। अब नक्सली को हिरासत में लेकर उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक नरिया रोहित नगर के एक निजी अस्पताल के ICU में झारखण्ड के गढ़वा का रहने वाले नक्सली मिथिलेश यादव का इलाज चल रहा था। नक्सली को 4 गोली लगी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गोली निकाल भी दी और उपचार कर रहे थे। इस बीच झारखंड पुलिस की सूचना पर वाराणसी की लंका थाना पुलिस ने अस्पताल के आईसीयू के बाहर डेरा डाल दिया। वहीं जानकारी मिल रही है कि झारखंड पुलिस की टीम भी वाराणसी आ गई है।  इलाज करा रहे नक्सली को अब झारखंड पुलिस के साथ वाराणसी पुलिस ने अपने निगरानी में ले लिया है। घायल नक्सली बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड है। इस नक्सली की झारखंड में पुलिस से 17 मई को मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद ये मौके से भाग गया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न