नमस्ते योजना के तहत गोड्डा में सफाई कर्मियों और कचरा संग्रहण श्रमिकों का होगा सर्वेक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित नमस्ते (मशीनीकृत स्वच्छता तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने ग्राम स्तर पर स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों तथा कचरा संग्रहण करने वाले श्रमिकों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में लगे श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों और कचरा संग्रहण से जुड़े श्रमिकों की पहचान कर उनका सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान श्रमिकों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र कर उनकी प्रोफाइल तैयार की जाएगी, ताकि पात्र श्रमिकों को योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों से जोड़ा जा सके।

सर्वेक्षण पूरा होने के बाद चिन्हित श्रमिकों की प्रोफाइल की प्रविष्टि नमस्ते पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर आवश्यक यूजर आईडी उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही पंचायत स्तर पर भी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायत सचिव एवं संबंधित कर्मियों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि स्वच्छता कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तर पर सभी पात्र श्रमिकों की पहचान एवं प्रोफाइल तैयार करना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना में भी सफाई कर्मियों और स्वच्छता से जुड़े कार्यों के माध्यम से सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया है।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तर के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर्मियों एवं कचरा संग्रहण श्रमिकों का सर्वेक्षण कराकर उनकी प्रोफाइल की प्रविष्टि नमस्ते पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य पात्र श्रमिकों तक योजना का लाभ पहुंचाकर उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा