नीतीश मिश्रा बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सह सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नीतीश मिश्रा ने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच ‘कहानी बदलाव’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की वास्तविक कहानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य और देश स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका एवं सहायिका का सम्मान किया जाएगा तथा बच्चों के बीच फल और मिठाई का वितरण किया जाएगा। 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन होगा, जिसमें गांवों से ज्योतियां जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रतीक के रूप में उनका मिलन होगा।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक नागरिक और एनडीए कार्यकर्ता कम से कम 25 मिनट का सेवा कार्य करेंगे। इसके तहत स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, अस्पतालों में सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और स्वास्थ्य सेवा सहित स्थानीय स्तर पर विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। वहीं 1 से 7 अक्टूबर के बीच विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर आयोजित होंगे, जहां सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

नीतीश मिश्रा ने बताया कि 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायत से लेकर संसद तक के लगभग सवा लाख जनप्रतिनिधि एक साथ शामिल होंगे। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन भारत के विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्र सेवा की प्रेरक यात्रा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रत्येक नागरिक अपने घर में ‘आशीर्वाद का एक दीया’ प्रज्ज्वलित कर अपना स्नेह, आभार और आशीर्वाद प्रदान करे।

इस अवसर पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, रोहित पांडेय, ई. शुभानंद मुकेश, विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार, जदयू प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में सब्जी नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण, कस्तूरी मध्य विद्यालय का मामला

पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कस्तूरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव पर मेन्यू के

भागलपुर में कॉमरेड शशि प्रसाद झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भागलपुर के सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड शशि प्रसाद झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा

नीतीश मिश्रा बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित

भागलपुर में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सह सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री

भागलपुर में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

भागलपुर में जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ विधायक शुभानंद मुकेश, विधान