पल्स पोलियो टीकाकरण को शत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर बीडीओ ने दिया कर्मियों को दिशा निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में सभी चिकित्सा कर्मियों, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं एवं अन्य संबंधित कर्मियों की बैठक हुई। मौके पर बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने पल्स पोलियो टीकाकरण को शत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर उपस्थित कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी एकजुटता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनावें। एक भी बच्चा छुटे नहीं इसपर विशेष ध्यान दें। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. भरत भूषण भगत ने बताया कि आगामी आठ से 10 दिसम्बर तक यह अभियान प्रखंड में चलेगा। आठ दिसम्बर को सभी बूथ में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वही 9 एवं 10 दिसम्बर को घर घर जाकर दवा पिलाना है। अभियान के दौरान 18000 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बावत प्रखंडभर में कूल 139 बूथ व 3 ट्रांजिट टीम गठित की गई है। कार्य की सफलता को लेकर पर्यवेक्षकों की टीम, दवा की सुगमता हेतु डिपो एवं सब डिपो बनाए गए हैं। वहीं सभी बूथों में सेविका व स्वास्थ्य सहिया उपस्थित रहकर कार्य करेंगे जिसका प्रशिक्षण भी उन्हें दे दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को