प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर हमला, बजट और विकास योजनाओं को लेकर उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बजट और विकास को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए है . उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मार्च लूट की ओर बढ़ रही है. 2024-25 के बजट में जनवरी तक सिर्फ 60% राशि खर्च हुई, जबकि मार्च में अधिकतम 15% निकासी का नियम है. ऐसे में 40% राशि का खर्च संदेहास्पद है.

बीजेपी प्रवक्ता ने ने विकास योजनाओं में सरकार के डिलीवरी सिस्टम को फिसड्डी करार देते हुए जल जीवन मिशन की हालत पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि फरवरी तक पेयजल विभाग ने सिर्फ 10% राशि खर्च की है। 4500 करोड़ के बजट में से सिर्फ 438 करोड़ खर्च हुए, जिससे कई पेयजल योजनाएं अटकी पड़ी हैं.

इतना ही नहीं झारखंड में हर घर नल योजना का राष्ट्रीय औसत 79.79% है, जबकि झारखंड में यह केवल 54.66% है. राज्य के 45% घरों में अब भी नल से जल नहीं पहुंचा. उन्होंने सरकार पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि या तो मार्च में 90% राशि खर्च कर लूट होगी या पैसा सरेंडर हो जाएगा.

इस दौरान सरकार से वित्तीय नियमों के पालन की मांग करते हुए तंज कसा कि, भ्रष्टाचार को देखते हुए इसकी उम्मीद बेइमानी है. भाजपा इस पर कड़ी नजर रखेगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले