बेंगली एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मुकुल भट्टाचार्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: बेंगली एसोसिएशन पाकुड़ शाखा की बैठक हिन्दू मिलन मंदिर परिसर में एसोसिएशन के केन्द्रीय समिति की कार्यकारी अध्यक्ष प्रबीर भट्टाचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रबीर भट्टाचार्य ने कहा कि एसोसिएशन के पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में निरंजन घोष, जगन्नाथ मंडल, मानिक चन्द्र देव एवं सुकुमार सरकार को चयनित किया गया। जबकि मुकुल भट्टाचार्य को अध्यक्ष, नारायण घोष एवं बेला मजुमदार को उपाध्यक्ष, सर्वेश्वर साधु को सचिव, कालीचरण घोष, पंचानन सरकार, पिंकी चटर्जी, पुलक मित्र को सहसचिव, कोषाध्यक्ष एंव सह कोषाध्यक्ष में संतोष कुमार नाग एवं राधेश्याम दास का चयन हुआ है। सांस्कृतिक प्रचार प्रसार कोषांग पार्थ मुखर्जी के नेतृत्व में सदस्यों के रूप में शवरी पाल, कमला गांगुली, सर्वानी दास, सुनन्दा दे एवं ऋषिराज चटर्जी, बांग्ला भाषा एवं साहित्य की समृद्धि के लिए आवश्यक प्रचार प्रसार हेतु गठित कोषांग में डा शुभेन्दु मंडल, सुबोध दफादार, सोमनाथ दास, मुहम्मद हसानुज्जमान , समिति के आयोजित होनेवाले सभा, सेमिनार, सम्मेलन एवं सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों के सफ़ल एवं भव्य आयोजन के समुचित व्यवस्थापन हेतु प्रसेनजीत मंडल,संजीत मुखर्जी, गोपाल बोस तथा मानवेन्द्र घोष को शामिल करते हुए व्यवस्थापन कोषांग का गठन किया गया है। समिति के कार्याकलाप, सांस्कृतिक एवं अन्य आयोजनों तथा उपलब्धि की जानकारी एंव प्रचार प्रसार के लिए केसी दास को एकल सदस्यीय प्रचार प्रसार कोषांग के अध्यक्ष चयनित किया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले