ब्लॉक टास्क फोर्स एवं अस्पताल प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा: एनीमिया एवं रोग मुक्त भारत की परिकल्पना को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ब्लॉक टास्क फोर्स एवं बरहरवा अस्पताल प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई| बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुशीला हांसदा ने किया, बैठक के दौरान मलेरिया, एवं कालाजार, की रोकथाम के साथ फाइलेरिया, तथा डेंगू एवं जापानी इंसेफेलाइटिस, तथा चाइना कलकूड़ा,जैसे जानलेवा बीमारी के संबंध में चर्चाएं की गई| बैठक के दौरान बताया गया कि मलेरिया एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए जहां मच्छरदानी लगाकर सोना आवश्यक है, वह घर के अगल-बगल में गंदा पानी जमा नहीं होने देना है, वोही घर के अगल-बगल की साफ सफाई एवं मच्छरदानी लगाकर सोने के फायदे के बारे में बताया गया| यह अभी बताया गया कि| यदि संभव हो सके तो रोग मुक्ति के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास रखना चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है | इसके अलावा बैठक में हॉस्पिटल मैनेजमेंट के कार्यों की समीक्षा की गई, साथ में अस्पताल में कैमरा लगाने एवं बिल्डिंग बनाने पर चर्चा की गई| इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर उप प्रमुख लंबूकादिर, नगर पंचायत के श्यामल दास, लोकेश कुशवाहा, डॉ ऋषभ कुमार देव, डॉ पंकज कर्मकार, डॉ नवल किशोर, अजय कुमार, दिनेश कुमार, स्वप्न मंडल, दिनेश शाह, आदि उपस्थित थे |

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

साहिबगंज में झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन, विनोद पांडेय ने बूथ कमिटी मजबूत करने का दिया संदेश

  साहिबगंज टाउन हॉल में आयोजित झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने

नयानगर में विशेष टीकाकरण अभियान चला, छूटे बच्चों को लगाया टीका, अभिभावकों को किया जागरूक

  मंडरो प्रखंड के नयानगर गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक

मंडरो में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, प्रखंड स्तरीय बैठक में रणनीति और समीक्षा हुई

  मंडरो प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मेघनाथ उरांव की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 28 से 30 जून

विश्व पर्यावरण दिवस पर साहिबगंज में रैली, स्वच्छता अभियान और पौधा वितरण से जागरूकता का संदेश

  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद साहिबगंज ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली, गंगा तट पर