भागलपुर में भाकपा (माले) ने मनाया कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस, संकल्प सभा आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस मंगलवार को देशभर की तरह भागलपुर में भी संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने चारु मजूमदार के जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और जनाधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संघर्ष को और मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक बदलाव की लड़ाई में कार्यकर्ताओं को साहस, धैर्य और दृढ़ता के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष जारी रखना होगा।

संकल्प सभा की अध्यक्षता विष्णु कुमार मंडल ने की। कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य मुकेश मुक्त, जिला कमेटी सदस्य सिकन्दर तांती, पूनम देवी, संगीता देवी, नगर कमेटी सदस्य अमर कुमार, मनोज कृष्ण सहाय, अमित गुप्ता, बुधनी उरांव, चंचल पंडित, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ–गोपगुट के जिला सचिव राकेश अंबष्ट, बन्धुजी, करण कुमार, पार्वती देवी, देव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न