मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बेलारी आगमन पर JDU नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सुल्तानगंज। बेलारी स्थित के.एम. कॉलेज मैदान के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है। प्रदेश सचिव संजीव चन्द्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व सदस्य महादलित आयोग संजय राम ने मुख्यमंत्री के आगमन को क्षेत्र के लिए उत्साह का विषय बताया। जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर अनिल सिंह, मनीष कुमार, विजय मंडल, विनय कुमार, सदानंद कुमार, गोलू मंडल, एहसान उल राजा समेत जदयू के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न