मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का डीडीसी ने किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: प्रखंड के मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य को लेकर रविवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की तैयारियों एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने डीडीसी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी रखीं। ग्रामीणों ने विशेष रूप से प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय, मेहरमा में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए बताया कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्यालय में जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का समाधान करना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, सुधांशु पासवान, नवल किशोर पासवान, राजेश साह, संतोष कुमार दास, रमेश कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पृथ्वीनगर अग्निकांड: विधायक निसात आलम ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री व आर्थिक सहायता सौंपी

पाकुड़: सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए भीषण अग्निकांड के बाद शनिवार को पाकुड़ विधानसभा की

4 माह से मानदेय नहीं मिलने पर गोड्डा जिले की रसोइयों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

गोड्डा: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की महागामा प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को ऊर्जा नगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक

मेहरमा में नि:शुल्क जल सेवा अभियान चला रहे रामू साह सम्मानित, ट्रस्ट ने किया अभिनंदनI

मेहरमा: सावित्री आंतरिक सेवा ट्रस्ट, बाराहाट ईशीपुर की ओर से 25 अप्रैल से बाजार क्षेत्र में संचालित नि:शुल्क जल सेवा अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने

मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का डीडीसी ने किया निरीक्षण

मेहरमा: प्रखंड के मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य को लेकर रविवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत