मैया योजना के 18 लाख लाभुकों को राहत, सरकार एक साथ भेजेगी चार किस्तें!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. इस योजना के तहत 38 लाख महिलाओं को सम्मान राशि मिल रही है, लेकिन 18 लाख से अधिक लाभुक अभी भी अपने पैसे के इंतजार में हैं.

अब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अगर देरी होती है, तो कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इन सभी लाभुकों को एक साथ चार किस्तें भेजी जाएंगी. सरकार का दावा है कि किसी भी पात्र महिला को योजना से वंचित नहीं किया जाएगा.

भाजपा का सवाल – क्या यह योजना सिर्फ चुनावी एजेंडा थी?

इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने विधानसभा में सरकार को घेरा। भाजपा विधायक पूर्णिमा दास ने सवाल उठाते हुए कहा,आखिर 18 लाख महिलाओं का कसूर क्या था? क्या यह योजना सिर्फ चुनावी एजेंडा थी? अगर सभी महिलाओं को पैसे देने का वादा किया गया था, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में लाभुकों को पैसा क्यों नहीं मिला?”

सत्यापन पूरा होते ही भेजी जाएगी राशि

इस पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सदन के बाहर सफाई दी. उन्होंने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही सभी महिलाओं के खातों में राशि भेज दी जाएगी.

अब तक कितनी महिलाओं को मिली योजना की राशि?

झारखंड में कुल 56 लाख 61 हजार महिलाएं मैया योजना की लाभुक हैं. लेकिन छठी, सातवीं और आठवीं किस्त सिर्फ 38 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची है.
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि योजना को रोका नहीं जाएगा और सभी पात्र लाभुकों को उनका हक मिलेगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को