भागलपुर में लोजपा (रामविलास) की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर हुआ मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जिले के सन्हौला प्रखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार मंडल ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठनात्मक दायित्वों का भी वितरण किया गया। राहुल कुलकर्णी को प्रखंड प्रभारी, धनराज पासवान को सन्हौला पूर्वी का प्रखंड अध्यक्ष तथा पिंकू पासवान को प्रखंड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

प्रदेश सचिव सौरभ तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राहुल कुलकर्णी, जिला महासचिव अभिषेक सिंह, प्रखंड प्रधान महासचिव प्रभाष कुमार दास, प्रखंड उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार पंडित, विष्णु कुमार, पवन कुमार, संदीप कुमार, बैसाखी पासवान, रामस्वरूप पासवान, सत्यम कुमार, अजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न