विक्रमशिला पुल का बेली ब्रिज हटने से सड़क संपर्क प्रभावित होने का दावा, अर्पणा कुमारी ने उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: विक्रमशिला पुल की मरम्मत को लेकर बनाए गए बेली ब्रिज को 28 अगस्त से हटाए जाने के फैसले पर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बेली ब्रिज हटने से पूर्वी बिहार और सीमांचल के बीच सड़क संपर्क प्रभावित होगा। इसका सीधा असर लाखों लोगों के साथ व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ेगा।

अर्पणा कुमारी ने कहा कि अगर बेली ब्रिज को महज 85 दिनों के लिए ही इस्तेमाल करना था, तो इसके निर्माण पर करीब 28 करोड़ रुपये खर्च करने की जरूरत क्या थी। उनका कहना है कि इस अवधि में विक्रमशिला पुल की मरम्मत का काम पूरा कराया जा सकता था।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेली ब्रिज हटने के बाद पुल की मरम्मत में करीब तीन महीने का समय लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ दुर्गा पूजा और छठ जैसे बड़े पर्व भी हैं। ऐसे समय में आवागमन बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

अर्पणा कुमारी ने यह भी चिंता जताई कि बेली ब्रिज हटने के बाद यदि लोगों को नाव या स्टीमर से आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, तो बरसात के मौसम में सुरक्षा का खतरा बढ़ सकता है।

अर्पणा कुमारी ने बिहार सरकार से मांग की है कि विक्रमशिला पुल की मरम्मत की समय-सीमा बढ़ाई जाए और बेली ब्रिज हटाने से पहले आम लोगों के आवागमन के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी से बचाने के साथ-साथ करीब 28 करोड़ रुपये के सरकारी खर्च का भी समुचित उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़