विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू ने गठित की बूथ कमेटी 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को बरहरवा थाना क्षेत्र के तकरीबन 5 पंचायत में भाजपा समर्थित आजसु पार्टी के द्वारा बूथ कमेटी गठित की गई|जानकारी देते हुए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता यादुल शेख ने बताया कि जिला अध्यक्ष चतुर आनंद पांडे के निर्देश अनुसार बरहरवा प्रखंड के कालू पंचायत के बूथ नंबर 66 तथा 67 एवं कोटालपोखर के बड़ा सोना काड एवं मयूर कोला पंचायत में बूथ कमेटी का गठन किया गया है|उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक पंचायत में लगभग 16 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया है जो बूथ स्तर पर चुनाव के दौरान सभी कार्यों का देखरेख करेंगे|उन्होंने यह भी बताया कि कालू पंचायत के बूथ नंबर 66 के लिए रामलाल घोष को अध्यक्ष तथा रामू रजवाड़ को सचिव बनाया गया है|इसी तरह बूथ नंबर 67 के लिए वापी घोष को अध्यक्ष तथा सरबजीत घोष को सचिव, एवं ईशान रामानी, सूरज रामानी, रुपेश यादव, आदि को सदस्य बनाया गया है|उन्होंने यह भी बताया कि कोटल पोखर तथा बरहरवा थाना क्षेत्र के सभी जगहो पर आयोजित बूथ कमेटी की बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण लोग भी उपस्थित थे|

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न