नगर निकाय चुनाव को लेकर महागामा भाजपा कार्यालय में चुनावी बिसात, एकजुटता के साथ जीत का संकल्प

महागामा (संवाददाता): आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर महागामा के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सरगर्मी तेज हो गई है। संगठन को चुनावी मोड में लाने और रणनीतियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी ने एकजुटता का संदेश दिया। … Read more

गोड्डा नगर परिषद में महिला मतदाताओं का दबदबा, पर अध्यक्ष पद की रेस से महिलाएं ‘आउट’

गोड्डा। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर गोड्डा जिले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रत्याशी गलियों की खाक छान रहे हैं और वादों की झड़ी लगा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच गोड्डा नगर परिषद से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ की कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिलाएं हैं, … Read more

“पेट काटी नाँय देब खजाना” के उद्घोषक शहीद चानकु महतो की 210वीं जयंती मनाई गई

गोड्डा (संवाददाता): हूल विद्रोह के महान क्रांतिकारी और माटी के वीर सपूत शहीद चानकु महतो की 210वीं जयंती मंगलवार को गोड्डा सदर प्रखंड के रंगमटिया गाँव में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और धूप-दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चानकु महतो: … Read more

साहिबगंज: फाइलेरिया उन्मूलन हेतु ‘एमडीए’ कार्यक्रम का आगाज, उपायुक्त ने दवा खाकर किया जागरूक

साहिबगंज (संवाददाता): जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त हेमंत सती और सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सामूहिक सहभागिता से ही मिटेगा … Read more

बरहरवा: बाबूलाल मरांडी ने फूंका चुनावी बिगुल, अर्पिता दास के पक्ष में जनसंपर्क कर राज्य सरकार को घेरा

बरहरवा (संवाददाता: मनोज यादव): झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय संथाल परगना दौरे के पहले दिन साहिबगंज जिले के बरहरवा पहुंचे। यहाँ उन्होंने नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया और कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरा। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन और … Read more

राजमहल: बाबूलाल मरांडी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, माधवी लता मंडल के पक्ष में मांगा समर्थन

राजमहल (संवाददाता: मनोज यादव): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी मंगलवार को राजमहल पहुंचे। यहाँ उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माधवी लता मंडल के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र … Read more