“पेट काटी नाँय देब खजाना” के उद्घोषक शहीद चानकु महतो की 210वीं जयंती मनाई गई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा (संवाददाता): हूल विद्रोह के महान क्रांतिकारी और माटी के वीर सपूत शहीद चानकु महतो की 210वीं जयंती मंगलवार को गोड्डा सदर प्रखंड के रंगमटिया गाँव में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और धूप-दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चानकु महतो: हूल विद्रोह के एक अविस्मरणीय नायक

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने शहीद चानकु महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को याद किया।

जन्म: 09 फरवरी 1816, रंगमटिया गाँव (गोड्डा)।

माता-पिता: पिता कारू महतो (कालू महतो) और माता बड़की माहताइन।

बलिदान: 15 मई 1856 को ब्रिटिश सरकार द्वारा गोड्डा राजकचहरी में सरेआम फांसी दी गई।

सिद्धू-कान्हू के साथ मिलकर फूंका था विद्रोह का बिगुल

वक्ताओं ने बताया कि 30 जून 1855 को भगनीड़ीह में हुई ऐतिहासिक सभा में चानकु महतो ने सिद्धू-कान्हू को अपना नेतृत्वकर्ता मानते हुए संथाल हूल का पुरजोर समर्थन किया था। उस सभा में करीब 400 गांवों के 60 हजार से अधिक आदिवासियों और स्थानीय लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का निर्णय लिया था।

ऐतिहासिक नारा:

चानकु महतो का नारा “आपोन माटी, आपोन दाना, पेट काटी नाँय देब खजाना!” आज भी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख व्यक्तित्व

इस जयंती समारोह में हूल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार महतो, कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो सहित शेखर मंडल, रजनीकांत महतो, मालेश्वर महतो, हरेकृष्ण मेलर और संजीव कर्ण जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

साथ ही जयप्रकाश सिंह, पंकज सिंह, रघुवंश महतो, प्रेमलता महतो और सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने शहीद की शहादत को नमन किया।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को