8 दिनों से घर में छिपा था 5.5 फीट लंबा नागराज, 12 मुर्गियां और एक मुर्गी को बनाया शिकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर क्षेत्र के निवासी माधव मरांडी के घर में पिछले आठ दिनों से छिपे लगभग साढ़े पांच फीट लंबे स्पेक्टैकल कोबरा (नागराज) का सोमवार शाम सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। लंबे समय से घर में मौजूद इस विषैले सांप के कारण पूरा परिवार दहशत में जी रहा था। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे स्नेक रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

माधव मरांडी ने बताया कि पिछले आठ दिनों के दौरान नागराज ने 12 मुर्गियों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा अंडों पर बैठी एक मुर्गी को भी डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं के कारण परिवार और आसपास के ग्रामीण भय के माहौल में रह रहे थे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्नेक रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी के साथ अभियान चलाया और काफी प्रयास के बाद विषैले सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में यदि घर में सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को इसकी सूचना दें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को