14 सितंबर को होगा हरितालिका तीज व्रत और मिथिला का विशिष्ट पर्व चौठचंद्र पूजा, जानें शुभ समय और महत्व

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा। ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान एवं फाउंडेशन, डॉ. रहमान चौक सहरसा के संस्थापक और मिथिला के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरितालिका तीज व्रत और मिथिला का विशिष्ट पर्व चौठचंद्र पूजा 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही इसी दिन भगवान वराह के अवतार दिवस की भी मान्यता है।

पंडित तरुण झा के अनुसार हरितालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और संतान की मंगलकामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पूजा के दौरान हरितालिका तीज की व्रत कथा का पाठ भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि तृतीया तिथि में सुबह 7:28 बजे तक डाली भरना श्रेष्ठ माना गया है। इसके बाद उदया तिथि के अनुसार सूर्यास्त तक डाली भरी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि मिथिला में भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाला चौठचंद्र पर्व चंद्र देव की आराधना का विशेष त्योहार है। जिस तरह सूर्य देव की उपासना के लिए छठ पर्व मनाया जाता है, उसी तरह चौठचंद्र में चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं और शाम को चावल के घोल से पीठार बनाकर अरिपण तैयार करती हैं। पूजा में खीर, मिठाई और विभिन्न प्रकार के पकवानों के साथ फलों का भी भोग लगाया जाता है।

पंडित तरुण झा ने बताया कि चौठचंद्र पूजा में छाछी के दही का विशेष महत्व है। संध्या बेला में चंद्रमा की पूजा के बाद पकवानों और फलों की डाली तथा छाछी वाले दही को चंद्र देव को अर्पित किया जाता है। मिथिला में यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोक परंपरा और संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न