घाटशिला रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला। घाटशिला रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग अब पूरी होने जा रही है। स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से घाटशिला स्टेशन पर हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस और हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।

दोनों ट्रेनों का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव 11 सितंबर 2026 से शुरू होगा। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे घाटशिला रेलवे स्टेशन पर सांसद विद्युत वरण महतो और वरीय रेल अधिकारियों की मौजूदगी में गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान सांसद हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।

दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव मिलने से घाटशिला और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। स्टेशन पर ट्रेन के स्वागत को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न