यह केवल छात्रों का मुद्दा नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार की लड़ाई : बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने गोड्डा में प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रौतारा चौक से पुराने समाहरणालय तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने JPSC और JSSC से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने पुराने समाहरणालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज कथित फर्जी FIR के खिलाफ भाजपा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर गोड्डा में डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया गया है। यह केवल छात्रों का मुद्दा नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार की लड़ाई है।

मरांडी ने कहा कि JPSC और JSSC के जरिए हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों का भरोसा कायम रहे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी दोहराई। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न