यूआर कॉलेज, रोसड़ा में श्रमिकों को समर्पित रहा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रोसड़ा । यू आर कॉलेज, रोसड़ा में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय ने की। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया गया और उन्हें मिठाइयां वितरित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

डॉ. राय ने अपने संबोधन में कहा कि “श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं। उनके बिना किसी भी संस्था या देश की प्रगति संभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सहभागिता को रेखांकित करने का दिन है।

कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर श्रमिकों के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज का आधार स्तंभ बताया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले