“ललना रे लाल होइहैं कुलवा के दीप…” — मंत्री विजय कुमार मंडल बने दादा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बटराहा। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार मंडल के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। उनके छोटे पुत्र जोशी मंडल और बहू संध्या कामत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। जैसे ही यह शुभ समाचार फैला, पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। नंदकेशर महल, बटराहा में बधाइयों का तांता लग गया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो उठा।

नवजात को गोद में लेकर भावुक हुए मंत्री विजय मंडल ने कहा,

“बाबा सुन्दरनाथ की कृपा से मेरे जीवन में एक नया रंग भर गया। घर में दीपक आया है, कुल का दीप प्रज्वलित हुआ है। यह क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय और अतुलनीय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह बालक दीर्घायु, स्वस्थ और यशस्वी जीवन जिए।”

जैसे ही यह शुभ समाचार फैला, अवतरण डीह बटराहा और नंदकेशर महल को सजाया जाने लगा। नवजात के छठी पूजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घर-आंगन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उत्सव की तैयारियों में परिवार के सदस्य और शुभचिंतक जुट गए हैं।

भाजपा के युवा नेता जोशी मंडल और उनकी धर्मपत्नी संध्या को बधाइयों का सिलसिला जारी है। परिजनों, कुटुंब, मित्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जच्चा-बच्चा के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं दी हैं।

सिकटी, बटराहा और आसपास के गांवों में भी यह खबर चर्चा का विषय बन गई है। मंत्रीजी के समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल एक पारिवारिक प्रसंग नहीं, बल्कि क्षेत्रीय गौरव का क्षण है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले